नोएडा समाचार उत्तर प्रदेश के नोएडा मे जेवर। कस्बा स्थित इंडियन बैंक की शाखा में तैनात गार्ड के हाथ से बंदूक छूटकर गिरने पर गोली चल गई। गोली लगने से संविदाकर्मी अजय निवासी ढुंढेरा घायल हो गया। इससे बैंक में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। जेवर के झाझर रोड स्थिति इंडियन बैंक में बुलंदशहर के काबरा गांव निवासी शिवपाल सिंह गनर के रूप में तैनात हैं। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी पर थे।
इस दौरान शिवपाल के हाथ से अचानक बंदूक छूट गई। नीचे गिरते ही बंदूक से गोली चल गई। गोली से निकले छर्रे केबिन के पास खड़े बैंक में संविदाकर्मी अजय के पैर में जाकर लगे। अजय स्टाफ को चाय-पानी देने का काम करते हैं। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। बंदूक से गोली चली उस दौरान बैंक में ग्राहक भी मौजूद थे। गनीमत थी कि बंदूक की नाल नीचे की तरफ थी।
इससे सिर्फ सुरक्षाकर्मी के पैर में ही छर्रे लगे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अशोक कुमार का कहना है कि मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, हालांकि जेवर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जांच में दिख रहा है कि गार्ड के हाथ से बंदूक गिरने के बाद गोली चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे
			





















		    











