उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेबर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राजपुर में एक नव दम्पति ने अलग अलग घरो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है उनका चार महीने का एक बेटा भी है बेटे के मुंडन को लेकर किसी बात पर कहासुनी हुई या हुआ हो एक दुधमुहे बच्चे को छोड़कर दोनों ने आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि पहले महिला ने फांसी लगा ली थी। पुलिस महिला के शव के पंचनामा की तैयारी कर रही थी। इस बीच पति ने बच्चे के लिए दूध लाने का बहाने से दूसरे घर में जाकर कुंडे से फांसी लगा ली।दोनों का चार माह का एक पुत्र हैं। बताते हैं कि महिला रोशनी (23) ने पति विशाल (24) से बच्चे का मुंडन कराने को कहा था।
पति ऑटो चलाता था और उसने एक-दो चक्कर लगाकर आने की बात कह दी थी। इसी बात पर महिला पति से बुरी तरह नाराज हो गई। दोनों हर्राजपुर गांव में ही किराये पर मकान लेकर रहते थे।बकेवर थाना क्षेत्र में नवविवाहित दंपती संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग घरों में छत से लगे कड़े के सहारे लटकते हुए मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

































