भोपाल समाचार मध्य प्रदेश के भोपाल मे कोलार क्षेत्र में गोली लगने से 10वीं के एक छात्र की मौत हो गई है। सीने में गोली लगने पर छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। छात्र का नाम अंश अरजरिया (15) पिता प्रदीप अरजरिया है। घटना मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे की है। गोली क्यों मारी फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना कोलार क्षेत्र की IBD कॉलोनी की है। जहां अंश ने खुद को गोली मार ली। घटना के समय अंश अपने घर में अकेला था।
उसने खुद को घर में बंद कर गोली मार ली। परिजन जब घर पहुंचे तो कई आवाज देने पर भी अंश ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद अंश के पिता ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखने पर पता चला, अंश जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा था। उसके बाद उसे सबसे नजदीक के आरके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डॉक्टरों ने जेके अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































