मथुरा समाचार उत्तर प्रदेश – आजकल मोटरसाइकिल बहुत जल्दी आग पकड़ने लगी है, ऐसी घटनाये बहुत ज्यादा सुनंने में रही है हाल ही में नोएडा से आगरा जा रहे युवक की बाइक में अचानक आग लग गई। ये देख बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
मथुरा के टैंटीगांव अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रहे बाइक सवार की बाइक में अचानक लगी आग।
बाइक सवार ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व ही बाइक जल चुकी थी। विक्रम सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी विनोद विहार कालोनी टेडी बगिया आगरा शनिवार को बाइक से घर जा रहा था।
जैसे ही थाना बल्देव क्षेत्र के माइल स्टोन 137 के समीप पहुंचा कि अचानक बाइक में आग लग गई। आग लगते ही बाइक सवार ने कूदकर कर जान बचाई। गनीमत रही कि चालक के कोई खरोंच तक नहीं आई। बाइक में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व ही बाइक जल चुकी थी। मांट टोल चौकी प्रभारी धीरज सिंह का कहना है कि बाइक में अचानक आग लगी थी।
जैसा की हम समाचारों में सुनते रहते है हादसों के बारे में, लेकिन यमुना एक्सप्रेस वे दुर्घटनाये इसलिए भी बहुत होती है क्युकी यहाँ रफ़्तार दूसरी गाडी को देखकर अपने आप बढ़ने लगती है और कई बार इंजन में या फिर टायरों में इतनी क्षमता नहीं होती है और दुर्घटना हो जाती है

































