उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से महाकुंभ मे गए एक व्यक्ति ने आंखो देखा हाल बताया की भीड़ बहुत ज्यादा थी लोगो की धक्का मुक्की होने से लोगो का गिरना शुरू हुआ लोग गिरते ही जा रहे थे अचानक लोग इधर-उधर भागने लगे। धक्का लग रहा था। सब गिरने लगे। हम लोग किसी तरह पीछे भाग सके और जान बच गई। घाट से दूर पहुंचने पर राहत मिली। यह दृश्य याद कर डर लगने लगता है।अभय सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में अमर उजाला को बताया कि वह सोमवार रात को माैसेरे भाई सूर्य प्रताप चाैहान के साथ महाकुंभ के लिए निकले थे।
मंगलवार सुबह वहां पहुंचने पर रैन बसेरे में आराम किया। शाम को घूमने के लिए निकल गए। रात तकरीबन 1:30 बजे संगम के घाट पर जा रहे थे। तभी अचानक शोर सुनाई देने लगा। लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे। भीड़ का दबाव बढ़ने लगा। किसी तरह वह घाटों से दूर आ गए। बाद में पता चला कि हादसा हो गया है, कई लोग दब गए हैं। बाद में पुलिस अधिकारी पहुंच गए। वह स्थिति सामान्य होने पर देखने गए तो चारों तरफ लोगों का सामान बिखरा पड़ा था। बुधवार को स्नान करने के बाद आगरा के लिए चल दिए।पुलिस प्रशासन ने मुश्किल से हालात पर काबू पाया बमुश्किल स्थिति सामान्य हुई बहुतों ने अपनो को खो दिया है बहुत लोग घायल है लेकिन लोगो की आस्था मे बिलकुल कमी नहीं है लोग अभी भी जाने को तैयार है


































