उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मे महाकुंभ मेले मे आई फिल्मी हिन्दी सिनेमा की 90 के दशक की अभिनेत्री रह चुकी ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े मे कल सन्यास धारण कर लिया है ममता गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर अब संतों का जीवन व्यतीत करेंगी। संगम तट पर ममता कुलकर्णी का पिंडदान किया गया। किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक किया गया।
जानी मानी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कुंभनगरी में आकर संन्यास दीक्षा ली। दीक्षा के बाद उनका नाम बदलकर अब श्रीयामाई ममतानंद गिरि हो गया। संगम तट पर उनकी संन्यास दीक्षा हुई। किन्नर अखाड़े में पट्टाभिषेक कार्यक्रम के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में पूजन के बाद उनका पट्टाभिषेक किया गया। आचार्य महामंडलेश्वर ने उनका नाम बदलकर श्रीयामाई कुलकर्णी रखा है। पहले भी लोग कुम्भ मेले मे सन्यास ले चुके है

































