आगरा न्यूज़ उत्तर प्रदेश के आगरा मे एक ऐसा मामला सामने आया हे की लोग कहावते कहा करते हे अपने जीवन साथी को लेकर साथ जिएगे साथ मरेंगे लेकिन ऐसा होता कहाँ हे लेकिन आगरा के एक दंपति के साथ हुआ हे पहले पत्नी की मौत हो गयी उसके कुछ घंटे बाद बाद ही पति ने भी दुनिया छोड़ दी ऐसी मौत लोगो मे चर्चा का विषय बनी हुई हे आगरा में पत्नी की मौत के 12 घंटे बाद ही पति ने भी दम तोड़ दिया। लोगों ने कहा कि पत्नी के वियोग में पति की भी जान चली गई। वह अक्सर कहते थे कि दुनिया को एक साथ छोड़ेंगे। आज उनकी बात सच साबित हुई। दंपती की मौत से परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे।
मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के अंबेडकर मोहल्ले का है। यहां कमलेश उर्फ मलूकी उम्र 58 साल की शादी 40 साल पूर्व गंगाराम का नगला आगरा निवासी काशीराम उम्र 65 साल के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शादी के 10 साल बाद कमलेश अपने पति के साथ अपनी मां के घर अंबेडकर नगर में रहने लगी थी। सोमवार को वह रोजाना की तरह घर के काम निबटा रही थी। सुबह करीब 10 बजे हृदयघात से उनकी मौत हो गई। कमलेश का भाई विजेंद्र देहरादून में नौकरी करता है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए उनका इंतजार कर रहे थे।
सोमवार रात 10 बजे कमलेश के पति काशीराम की भी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि 12 घंटे पूर्व जहां पत्नी की मौत हुई थी। ठीक उसी स्थान पर पति ने भी दम तोड़ दिया। दंपति की 24 घंटे के अंदर मृत्यु क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। मंगलवार को दोनों का एक साथ फतेहाबाद के जोनेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।


































