कानपुर न्यूज़ उत्तर प्रदेश के कानपुर मे एक दंपति के साथ कुछ गुंडो ने लूट की घटना को अंजाम दिया चैन ओर मोबाइल पर्स आदि छीनकर ले जाने वाला गिरोह रोड पर घूमता ही रहता हे चोरी, लूट जैसी घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस अक्सर अनदेखी करती है या देरी कर देती है। कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर पुलिस पिकेट से 10 मीटर की दूरी पर बाइक सवार लुटेरों ने स्कूल प्रबंधक पति के साथ स्कूटी से मंदिर जा रही महिला की चेन लूट ली। वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बाइक चला रहे लुटेरे ने हेलमेट और पीछे बैठे साथी ने कपड़े से चेहरे को ढक रखा था। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ तहरीर पुलिस को दी है।
पनकी क्षेत्र के सुंदरनगर निवासी प्रशांत मिश्रा शताब्दीनगर स्थित एक स्कूल में प्रबंधक है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह पत्नी प्रियंका के साथ स्कूटी से मसवानपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे। सराय चौराहे से बाइक सवार लुटेरों ने उनका पीछा किया और मसवानपुर चौराहे के पास प्रियंका के गले से पड़ी डेढ़ तोला सोने की चेन लूटकर भाग निकले। जहां वारदात हुई, वहां से 10 मीटर दूर पिकटे ड्यूटी पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। प्रशांत ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी निकलवाए।
थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि महिला के साथ चेन लूट हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। वारदात से पहले लुटेरों ने करीब तीन किलोमीटर तक प्रशांत का पीछा किया। प्रशांत के अनुसार मंदिर पहुंचने से पहले आवास विकास कल्याणपुर चौराहे पर एक दुकान से उन्होंने केले खरीदे थे। इस दौरान पत्नी प्रियंका ने शाल उतार कर स्कूटी में रखा था। जहां लुटेरों की नजर प्रियंका के गले में पड़ी चेन पर गई। यहीं से लुटेरों ने मसवानपुर चौराहे के पास तक उनका पीछा किया। इस दौरान वह कभी आगे तो कभी पीछे चलते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































