उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को शहर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर आ रहे हैं। वह हेलीकाॅप्टर से सीधा 11:30 बजे सीएसए पहुंचेंगे। एक घंटा पांच मिनट शहर में रहेंगे। पीएम मोदी की जनसभा के लिए सीएसए मैदान में पंडाल लगभग तैयार हो गया है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार तैयारी परख चुके हैं। अब सीएम योगी 28 मई को आ रहे हैं। पीएम मोदी की जनसभा में 50 हजार लोगों को आना है। इसमें 27 हजार सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं।
पंडाल में 30 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें 10-10 भाजपा कार्यकर्ता व्यवस्था संभालेंगे। इनके लिए सभी 10 ब्लाकों से जनसभा स्थल तक लोगों को लाने के लिए 800 बसें लगाई गई हैं। सीएसए के आसपास पार्किंग स्थल, पेयजल, यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। मुख्यमंत्री की बैठक में मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व इसमें सीएसजेएमयू के सामने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेशन के साथ ही कुछ और योजनाओं का शिलान्यास या लोकार्पण शामिल किया जा सकता है।
जनसभा स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के समय व्यवस्था में लगाए गए कर्मचारियों व अधिकारियों की कोरोना जांच कराने की भी तैयारी है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।पीएम मोदी की जनसभा के लिए सीएसए मैदान में पंडाल लगभग तैयार हो गया है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार तैयारी परख चुके हैं। अब सीएम योगी 28 मई को आ रहे हैं। पीएम मोदी की जनसभा में 50 हजार लोगों को आना है। इसमें 27 हजार सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं।

































