उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले मे एक हैवानियत का मामला सामने आया है एक स्कूल टीचर ने एलकेजी की बच्ची के साथ गलत हरकत की । बर्रा आठ स्थित एक नामी स्कूल के संगीत शिक्षक ने एलकेजी में पढ़ने वाली चार साल की मासूम संग स्कूल के वॉशरूम में गंदी हरकत की। नौबस्ता निवासी इवेंट मैनेजर की चार साल की बेटी बर्रा आठ स्थित स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। छात्रा की मां ने बताया कि 26 जनवरी को वह बेटी को नहला रही थीं। निजी अंग में सूजन दिखने पर पूछा तो बेटी ने कुछ नहीं बताया। सिर्फ दर्द होने की बात कही। हालांकि जब बच्ची से फिर पूछा तो उसने रोत हुए कहा कि हम कुछ नहीं बताएंगे वरना वो मार डालेंगे। फिर परिजनों के साथ स्कूल पहुंचते ही बच्ची ने आरोपी शिक्षक की ओर इशारा किया। गुजैनी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे लोग समाज मे रहने लायक ही नहीं होते है जिनकी मानसिकता इतनी खराब हो वो लोग शिक्षक या गुरु बनने के लायक ही नही होते है

































