कानपुर समाचार उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कर चोरी की आशंका में एसजीएसटी की टीमों ने गुरूवार को शिखर पान मसाला के दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। ट्रांसपोर्टनगर स्थित पानमसाला और किदवईनगर स्थित तंबाकू फैक्ट्री में एक साथ कार्रवाई की गई। दोपहर में की गई छापेमारी देर रात तक चलती रही। बड़े पैमाने पर अफसरों ने दस्तावेज जब्त किए। हालांकि जब टीमों ने कार्रवाई की तब फैक्ट्री में काम बंद था। एसजीएसटी के 20 से ज्यादा अफसरों की छह टीमों ने एक साथ छापा मारा। दोपहर दो बजे के बीच कार्रवाई की गई।
टीमों को दोनों फैक्टि्रयों में तैयार और कच्चा माल मिला। पैकेजिंग रैपर भी मिले हैं। इनका मिलान किया जा रहा है। टीमों ने खरीद-बिक्री, इनवाइस की जांच-पड़ताल की। स्टाक का मिलान टीमें देररात करती रहीं। टीमें पिछले सालों के रिकार्ड को भी खंगालती रहीं। दरअसल, डाटा एनालिसिस के जरिए ई-इनवाइस और आईटीसी में अंतर मिलने के बाद गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई। टीमों ने लैपटाप, कंप्यूटर आदि का डाटा भी खंगाला। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































