उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में घाटमपुर थाना क्षेत्र के मुग़ल रोड पर चिल्ली मोड़ पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया ऑटो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी हादसे में मरे नरेंद्र, धर्मेंद्र व श्रीपाल जहां एक ही गांव के रहने वाले थे। वहीं, तीनों की माली हालत ठीक नहीं थी। वो मजदूरी करके अपना और परिवार का खर्च चला रहे थे। श्रीपाल के साले की लड़की की शादी में शामिल होने सभी मूसानगर गए थे।
जब बारात के बाद रात में सभी लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सजेती थाना क्षेत्र के जियापुर गांव निवासी ऑटो चालक धर्मेंद्र (38) नरेंद्र (32), ब्रजेश (30), श्रीपाल (54), शिवलाल (60) व जमालपुर गांव निवासी रामजीवन यादव (65) के साथ बुधवार रात मूसानगर में श्रीपाल के साले की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय चिल्ली मोड़ पर पहुंचते ही तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया।
ऑटो में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई।दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो ने हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऑटो सवार सभी लोग कानपुर देहात के मूसानगर से विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।दुर्घटना में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से उनके घरों के साथ-साथ पूरे गांव में मातम छा गया। जियापुर गांव में 60 से 70 घर हैं।
तीन लोगों की एक साथ मौत से उनके घरों के साथ पूरे गांव में मातम छा गया। महिलाओं व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है, लोग उनको ढांढस बंधाते रहे। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

































