उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कानपुर। मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाले छह-लेन के गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से चल रहा है। 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरदोई और शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334 स्थित बिजौली गांल से शुरू होकर प्रयागराज बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 स्थित जड़ापुर दांद गांव तक निर्माणाधीन 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे में बदायूं से प्रयागराज तक 464 किलोमीटर के बीच का निर्माण कार्य अडाणी समूह की ओर से किया जा रहा है।
जिसे आठ लेन तक बढ़ाए जाने की योजना है। डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) के आधार बन रहा यह देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। इसकी रियायत की अवधि 30 वर्ष होगी। फिलहाल अडाणी समूह की ओर से 35 हजार करोड़ से अधिक की लागत के ऐसे 13 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।.जिन राज्यों में यह काम हो रहा है, उसमें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश शामिल है। जिसके तहत पांच हजार किमी से अधिक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। और जल्द ही योगी एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे
































