उत्तर प्रदेश के कानपुर में कन्या पूजन कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाया गया लोगो को लड़कियों के प्रति जो मानसिकता है उन लोगो को जागरूक किया गया कानपुर। यात्री जन कल्याण समिति की ओर से चैत्र नवरात्र के अवसर पर सोमवार को जूही बंबुरहिया हाते में कन्या पूजन कार्यक्रम किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय व सचिव मंजू पांडेय ने कन्याओं के चरण पखार कर पूजन किया। इसके बाद दही-जलेबी का भोग लगाकर फल व दक्षिणा दी।
संरक्षक विकास अग्रवाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज में बेटियां देवी स्वरूप होती हैं। महानगर अध्यक्ष रामानुज तिवारी, राकेश कुमार, दाताराम, बृजेश मिश्रा, संतोष पांडे, स्मिता शुक्ला, उर्मिला देवी, सरोजा, रूबी आदि मौजूद रहे। हमारे समाज में आज भी लोग लड़की को लड़को से कम रखते है जबकि हर क्षेत्र में लड़किया आगे है लड़की के प्रति अलग ही व्यवहार होता है घर में भी समाज में भी एक दायरा कायम है


































