कानपुर समाचार उत्तर प्रदेश के कानपुर मे आज के समय मे इतना क्राइम बढ़ गया हे की लोगो की मानसिकता बहुत ही खराब हो चुकी हे बच्चे काही भी सेफ नहीं ऐसा ही एक मामला कानपुर[where-is-kanpur-nagar-in-india/]के बर्रा क्षेत्र मे सामने आया हे छोटी बच्चियो का ध्यान रखना जरूरी हो गया हे बर्रा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के डर से नाबालिग ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। परिजनों ने पुलिस आयुक्त से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि पिछले कई महीनों से दबंग परेशान कर रहे हैं। पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, चार महीने पहले शिकायत पर पुलिस ने समझौता करवाया था। इसके बावजूद दबंगों ने परेशान करना नहीं बंद किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला अभिषेक श्रीवास्तव अपने साथियों के साथ उनकी नाबालिग बच्ची से स्कूल जाते वक्त छेड़छाड़ करता है। आरोपी अश्लील हरकतें भी करता रहता है। पहले लोकलाज के डर से नाबालिग ने घर में ये बात छुपाई, लेकिन जब आरोपी ने लड़की के साथ बीच रास्ते मे जबरदस्ती करी, तो लड़की ने घर पर इसकी सूचना दी।
इसकी शिकायत लेकर जब महिला थाने में गई तो वह आरोपी के साथ समझौता करवा दिया गया। इसके बाद भी आरोपी ने अभी भी अपनी हरकतें बंद नहीं की है। इस कारण नाबालिग छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। गुरुवार को परिजनों ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। इस पर पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































