उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में आज आयुष्मान कार्ड बनाये जायेगे जो प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 5 लाख रूपये फ्री इलाज गरीबो व् साठ साल से ऊपर वाले व्यक्तियों के लिए है 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का निशुल्क आयुष्मान कार्ड शनिवार को बनाया जाएगा। पांच अप्रैल को तीसरा शिविर पांडु नगर स्थित श्री विनायक अपार्टमेंट सोसाइटी धर्मशाला में 11 बजे से दो बजे तक लगाया जाएगा। शिविर में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। यहां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें बीपी, शुगर, एसपीओटू आदि जांचें होंगी। इससे पहले दो कैंप दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन गुजैनी और हंसपुरम में लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा जाजमऊ, सिविल लाइंस इलाके से बुजुर्ग कार्ड बनवाने के लिए आए।
इसलिए इस बार ये आयोजन ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के महामंत्री पं. दिनेश दुबे के सहयोग से पांडु नगर में लगाया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. एसपी यादव ने बताया कि सभी बुजुर्ग अपने साथ आधार और इससे पंजीकृत नंबर वाला मोबाइल साथ लाएं। निशुल्क आयुष्मान कार्ड शनिवार को बनाया जाएगा। इसके लिए पांडु नगर स्थित श्री विनायक अपार्टमेंट सोसाइटी धर्मशाला में 11 बजे से दो बजे तक शिविर लगाया जाएगा। लोग आयुष्मान कार्ड बवाना चाहते है वो आज पांडु नगर स्थित श्री विनायक अपार्टमेंट सोसाइटी धर्मशाला में बनवा सकते है यह कार्ड सभी के लिए लाभप्रद है क्योकि स्वास्थय समस्याएं सभी को है

































