उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में आज यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जी दौरे पर आएंगे और शहर का जायजा लेंगे बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को पांच घंटे कानपुर शहर में रहेंगे। वह दोपहर 1:25 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। 01:40 बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 2:30 बजे दामोदरनगर स्थित रमाया गेस्ट हाउस (केसरी मंगलम) में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित वार्ड बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
3:30 बजे महारुपा गेस्ट हाउस गोविंदनगर में भाजपा की ओर से आयोजित लाभार्थी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद 4:30 बजे आकर्षण गेस्ट हाउस नौबस्ता में भाजपा की चौपाल में पहुंचेंगे। शाम पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज कानपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वो शहर में पांच घंटे रहेंगे, जिस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। और लोगो को जागरूक करेंगे और सभा को सम्बोधित करेंगे

































