उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर एक युवती के साथ नशेबाज दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। खेत में पड़ी युवती की हालत देख गांव वाले दौड़े, तो दोनों युवक मौके से भाग निकले। युवती से दुष्कर्म की सूचना पर एएसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और जांच की। ग्रामीणों की तरफ से आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाघपुर चौकी के बैरी सवाई तिराहा के आसपास एक 26 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर युवती कई दिनों से घूम रही थी। सोमवार की रात को बैरी सवाई निवासी नरेंद्र कश्यप व रामकेश चौरसिया नशे की हालत में पहुंचे और युवती को पकड़ लिया दोनों युवती को बंबा किनारे ले गए और दुष्कर्म किया। उधर, से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवती की हालत देखी, तो वह खेत की तरफ दौड़े। इस पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बाघपुर चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी और थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित युवती से घटना की जानकारी ली। पीड़ित को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मामले में छह से ज्यादा महिला और पुरुषों ने मिलकर पुलिस को नामजद तहरीर दी है।पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार की सुबह एएसपी राजेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एएसपी ने थाना पुलिस को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पीड़ित के कपड़े हटाते देख ग्रामीणों ने पनपा गुस्सा ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी नरेंद्र की कोल्डड्रिंक की दुकान है। दूसरा आरोपी रामकेश भूसे की खरीद बिक्री का काम करता है। युवती से दुष्कर्म की जानकारी पर राहगीरों व पास पड़ोस की महिलाओं ने उसे कपड़े व खाना दिया। वहीं, मंगलवार की सुबह भी एक आरोपी को युवती के कपड़े हटाते देख ग्रामीणों में गुस्सा पनप गया। तब उन लोगों ने पुलिस को लिखित सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































