कन्नौज न्यूज़ उत्तर प्रदेश के कन्नौज मे आज कल लोगो का शौक बन गया हे बाहर खाना खाने का ओर एक दूसरे से कंपटीशन का कौन कितना कमाता हे कौन क्या खाता हे ऐसे ही होटल से खाना इस युवक का आखिरी खाना हो गया छिबरामऊ नगर के मोहल्ला दीक्षितान निवासी रजत दीक्षित उर्फ निम्मी (24) बुधवार की देर रात होटल से खाना खाकर घर आ रहे थे। तभी पापा होटल के सामने रजत को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एबुलेंस से 100 शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रजत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता घनश्याम खेती करते हैं। उसकी शादी दो साल पहले महोई गांव की काजल के साथ हुई थी। उसके एक साल का बेटा भी है। गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































