कन्नौज समाचार – आज के इस अंध दौर में, हवसी लोगो से न महिलाये सुरक्षित है, और न ही पुरुष, आजकल कई जगह खबरे पुलिस को मिली है की महिलाये ने मिलाकर महिला का या फिर पुरुष का ही शोषण कर दिया, ये घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तिर्वा। किशोर को बहला फुसलाकर ले जाकर युवक ने कुकर्म किया। घटना को लेकर परिजनों को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी।
आरोपी युवक दोबारा किशोर को साथ ले जा रहा था, लेकिन किशोर वहां से भाग निकला। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोर के चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आठ दिन पहले आठ वर्षीय भतीजे को क्षेत्र के उमगरा गांव निवासी सूरज सिंह ठाकुर बहला फुसलाकर नहर के पास सुनसान जगह पर ले गया और कुकर्म किया।
घटना के बाद आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तीन दिन पहले आरोपित दोबारा भतीजे को कुकर्म करने के लिए साथ ले जा रहा था। तभी भतीजा वहां से फरार हो गया और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने चाचा की तहरीर के आधार पर आरोपित पर रिपाेर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।


































