कन्नौज न्यूज़ उत्तर प्रदेश के कन्नौज मे इत्र बनाया जाता हे बहुत कम लोग ही जानते होगे की कन्नौज को इत्र की नागरी कहा जाता हे अभी हाल ही मे अयोध्या मे रामजी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए इत्र गया था सीएम योगी जी ने इत्र करोबरियों को सारी दुनिया मे व्यापार करने की अनुमति दी हे कन्नौज। जिले के इत्र कारोबार की दुनियाभर में पहचान मिले, इसके लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। इत्र पार्क इस दिशा में पहला सार्थक प्रयास है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज के गौरवशाली इतिहास को याद किया। उन्होंने कहा कि इत्र पार्क जिले का कारोबार बढ़ेगा। इसके अलावा स्टेडियम बनने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने इत्र कारोबारियों को भरोसा दिया कि इत्र पार्क के निर्माण के साथ ही उसकी विश्वस्तरीय ब्रांडिंग भी की जाएगी। साथ ही स्टेडियम बनने से युवाओं की प्रतिभा निखरेगी। उन्होंने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि विकास से जुड़े जो भी प्रस्ताव लाएंगे, सरकार उसे पूरा करेगी।
शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में खचाखच भरे पंडाल में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कन्नौज के गौरवशाली इतिहास का भी जिक्र किया। सम्राट हर्षवर्धन को महादानी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में प्रयागराज में कुंभ मेला शुरू कराया था। उनकी शासन प्रणाली रामराज्य की अवधारणा पर आधारित थी, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भी उसी अवधारण पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में श्रीराम लला का मंदिर बना है। प्राण प्रतिष्ठा भी हो चुकी है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार और मोदी की गारंटी का हवाला देते हुए कहा कि आपकी ओर से चुने हुए जनप्रतिनिधि मेहनत कर रहे हैं, उसका नतीजा सभी के सामने है। केंद्रीय अंतरिम बजट के प्रावधानों को जन हित में बताया। बोले, दो करोड़ परिवारों को आवास और लखपति दीदी जैसे प्रावधान सबकी खुशहाल और देश तरक्की करे, यही मोदी की गारंटी है। इस दौरान उन्होंने 352 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। कहा कि सरकार किसी तरह का भेदभाव नहीं करेगी। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर विकास कार्य का सिलसिला जारी रहेगा।
कन्नौज सदर विधायक असीम अरुण की मांग पर उन्होंने तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम फिर से डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर करने का ऐलान किया। कहा कि सपा के लोगों ने पहले अयोध्या में राम का विरोध किया। यहां बाबा साहेब का विरोध किया। राजनीति में परिवारवाद पर जोरदार हमला बोला। बोले, यह लोग अपने परिवार के आगे किसी की सोचते ही नहीं हैं। वोट जाति के नाम पर लेंगे और काम सिर्फ परिवार के लिए ही करेंगे। सपा के लोगों को बाबा साहब के नाम से चिढ़ थी। ऐलान किया कि जनभावना की मांग पर मेडिकल कॉलेज का नाम अब बाबा साहब के ही नाम पर होगा। ठठिया में एक्सप्रेसवे किनारे बने इत्र पार्क का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इत्र यहां की पहचान है। इत्र पार्क के साथ ही इस कारोबार को भी आगे बढ़ाया जाएगा। पार्क के अलावा आने वाले समय में इस कारोबार को आगे बढ़ाने और दुनिया में नई पहचान दिलवाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। भूमि की समस्या का समाधान, तकनीकी मदद, पैकेजिंग के लिए प्रशिक्षण, मार्केटिंग के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी। इत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे।

































