छत्तीसगढ़ के कांकेर में मणिपुर में हो रही हिंसा और फिर महिलाओं के साथ सामने आए अमानवीय कृत्य के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस गुस्से की आग अब छत्तीसगढ़ के बस्तर तक पहुंच गई है। कांकेर में रविवार को आदिवासी युवतियां सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन किया। इस दौरान युवतियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिसेन का पुतला भी फूंका। कहा कि, आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार का वह पुरजोर विरोध करती हैं और दोषियों को फांसी देने की मांग कर रही हैं। सर्व आदिवासी समाज की युवतियां मणिपुर हिंसा के खिलाफ गुंडाधुर चौक पर एकत्र हो गईं। वहां से रैली निकाली जोकि शहर के मुख्य मार्ग होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंची। यहां मणिपुर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवतियों ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री एन बिसेन का पुतला दहन किया। आदिवासी समाज की युवतियों का कहना था कि मणिपुर में जो महिलाओं के साथ शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, वह बेहद दुखद हैं। सरकार को इस पर कड़े से कड़े कदम उठाने चाहिए।


































Great advice! I’ll definitely be implementing some of these tips.