झारखंड के खूंटी जिले में ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार देर रात डोडमा इलाके के दंडटोली गांव में खूंटी-तोरपा मुख्य मार्ग पर मालवाहक वाहन से टकराने के बाद हुई। तोरपा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच सीधी टक्कर के कारण हुई। उन्होंने बताया कि तिपहिया वाहन में सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीपीओ ने कहा कि मृतकों में से एक की पहचान डोडमा फुटकल टोली निवासी ऑटोरिक्शा चालक विपिन किशोर भेंगरा के रूप में हुई है। तीन अन्य की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा ऑटोरिक्शा का टायर फटने से हुआ और वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































Tuy chỉ mới xuất hiện trên bản đồ cá cược, 888SLOT nhưng nơi đây đã đặt ra sứ mệnh táo bạo: “Mang đến trải nghiệm cá cược công bằng, hiện đại và đậm chất cá nhân hóa cho người chơi toàn cầu”. TONY12-19