जालौन न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जालौन मे बिजली विभाग वालो की धांधलगरजी से आम जनता परेशान हे बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व अव्यवस्था के खिलाफ डीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीएम को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए जिला संयोजक गिरेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बिना सुविधा शुल्क के कोई भी समस्या हल नहीं की जाती है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस संबंध में बिजली विभाग की जांच मजिस्ट्रेट से करवाने की मांग की है। धरने की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा, बिजली विभाग द्वारा जिस तरीके से भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके इजाद किए जा रहे हैं। वह निंदनीय हैं और इसके खिलाफ संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।
रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि बिजली विभाग मनमाने ढंग से गरीब और मध्य वर्ग को लूट रहा है। बिजली के मीटर में कोई नियम कानून नहीं है। मनमाने ढंग से मीटर उखाड़ लेते हैं और मनमर्जी से जुर्माना ठोंक देते हैं। बीच में दलालों की एक टीम सौदा पटाने में लगी रहती है। पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि पहले जर्जर तार बदले जाएं। मोर्चा से संयोजक अशोक गुप्ता, डॉ. देवेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह आदि ने भी ज्ञापन में लिखे बिंदुओं को विस्तार से धरने में मौजूद लोगों को बताया और जिला प्रशासन को आगाह किया कि यदि मांगपत्र पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन के लिए भी विवश होंगे। इस दौरान चौधरी जयकरण सिंह, कमल दोहरे, देवेश चौरसिया, डॉ. श्रद्धा चौरसिया, संजय जाटव, विजय सिंह, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, पंकज सहाय, डॉ. सुरेंद्र विक्रम वेद, पुष्पेंद्र गुर्जर, रोहित गौतम, प्रोफेसर आदित्य, दुलीचंद्र विश्वकर्मा, महाराज सिंह गुर्जर, नंदराम पाल समेत जिले के तमाम वकील, प्रोफेसर, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन में शामिल रहे। where is jaloun

































