उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालातों में बीडीसी के पिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह छह बजे ग्रामीणों ने शव देखा, तो परिजनों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला खूंटा गांव का है, जहां बीडीसी के वृद्ध पिता का शव खेतों में पड़ा मिला। परिजनों ने जमीनी विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया है। बीडीसी नीरज के पिता रामकिशुन अपने खेतों में मजदूरों से काम करा रहे थे। उनके जाने के बाद वृद्ध खेतों में पानी लगाने के लिए रूक गए। देर शाम जब पिता वापस घर नहीं पहुंचे, तो उनका बेटा नीरज खेतों की तरफ उन्हें ढूंढने भी गया था। हालांकि वो खेतों में मौजूद नहीं थे। अगली सुबह तड़के सुबह खेतों में उनका शव पाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। सुबह 10:30 बजे एसपी राजेश कुमार, एसपी विजय शंकर मिश्र और सीओ सुशील कुमार दुबे भी मौके पर पहुंचे।। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। साथ ही, जल्द ही खुलासे की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































