उत्तर प्रदेश के इटावा जिले मे एक स्टेट बैंक को चोरो ने निशाना बनाया बैंक मे अंदर जाने के बाद तिजोरी को खोलने मे असमर्थ रहे तो सीसीटीवी की डीबीआर लेकर फरार हो गए आजकल चोरी की घटनाए आए दिन आती रहती है कही बैंक तो कही स्कूल चोरी का सिलसिला जारी है लवेदी थाना गेट के सामने स्थित स्टेट बैंक शाखा में चोरों ने नकाब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। चोर तिजोरी का लॉक नहीं खोल सके। चोर जाते समय बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट गए व डीबीआर और कंप्यूटर हार्ड डिस साथ ले गए।
रविवार को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस झंडा रोहण करने आए बैंक मैनेजर ने जब बैंक को खोली तो बैंक में नकब देख हक्के बक्के रह गए। मैनेजर ने तत्काल बैंक के सामने ही स्थित थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष लवेदी कपिल चौधरी मय फोर्स घटनास्थल पर मामले की जांच करने पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

































