उत्तर प्रदेश के इटावा जिले मे आज सुबह ऑटो ओर कार की भिड़ंत हो गयी जिससे घटना मे पाँच लोग घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रिफर किया गया रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चौबिया की तरफ से इटावा की ओर जा रहे ऑटो में सामने से कार में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। कार सवार मौके से फरार हो गए। उधर, ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इटावा-बरेली हाईवे स्थित बसरेहर बाईपास पर राहिन चौराहे के पास रविवार सुबह ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए, टेंपो चालक रामशरण (45) निवासी दिमार थाना बसरेहर, शेर सिंह (35) लोहिया चौबिया, राहुल निवासी डेरापुर कानपुर देहात, आकांक्षा (20) निवासी नगला मुन्नी निवासी गंगापुर व एक अज्ञात घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्याल रेफर कर दिया गया।वही कार ओर ऑटो को पुलिस ने जब्त कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है































