उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गेहूं की बुआई करते समय रोटावेटर में फंसकर किसान का एक पैर कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां पर हालत गंभीर बनी हुई है। सैफई थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी किसान गिरीश कुमार (40) पुत्र राजेंद्र सिंह शनिवार दोपहर के समय उक्त गांव निवासी आधार सिंह के ट्रैक्टर के रोटावेटर से गेहूं की बुवाई करवा रहे थे।
उसी दौरान रोटवेटर में फंसी हुई घास को निकाल रहा था तभी अचानक गिरीश कुमार का एक पैर रोटवेटर में फंस गया। आवाज लगाने पर ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को रोका तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के लोगो ने आकर के रोटावेटर में फंसे किसान को बाहर निकाल कर निजी वाहन से सैफई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे































