इटावा समाचार उत्तर प्रदेश के इटावा मे इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो साथी घायल हो गए। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की देर शाम गांव ककरैया के रहने वाले जगदीश पुत्र राधेलाल अपने साथी संजीव पुत्र राजाराम के साथ लखना से घर लौट रहा था। करवाखेड़ा में ज्ञान स्थली स्कूल के सामने वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक सवार जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई और संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जगदीश मेडिकल स्टोरों पर दवा की प्लास्टिक की शीशियां देते थे। मृतक के पांच बेटे व दो बेटियां हैं। हादसे की सूचना पर परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































