एटा समाचार उत्तर प्रदेश के एटा मे मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे निर्माणाधीन मकान पर काम चल रहा था। यहां घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। सरिया उठाते समय सरिया एचटी लाइन के तार से छू गई। करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। खबर मिली तो घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा बागवाला थाना क्षेत्र के नगला छत्तर गांव में हुआ। गांव निवासी अशोक कुमार (35) की करंट लगने से मौत हुई है। परिजन ने बताया कि गांव के ही लक्ष्मण सिंह के निर्माणाधीन मकान पर कार्य करने के लिए गया था।
यहां काम करने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई। इसकी वजह से करंट लग गया और जमीन पर गिर गया। करंट लगने के साथ ही चीख पुकार मच गई। मौजूद लोग वाहन की व्यवस्था करके उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत बता दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि युवक गांव में निर्माणाधीन मकान पर कार्य कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। इसकी वजह से मौत हो गई। परिजन की ओर से सूचना दी गई थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































