एटा न्यूज़ उत्तर प्रदेश के एटा मे कुछ मुसलमानो ने आरोप लगाया हे की उनके कब्रिस्तान पर कब्जा करने की कोसिस की गयी हे गांव यामीन खां, आमिर, प्यारे मियां, खालिक आदि लोगों ने बताया कि पूर्व में भी प्रधान पति व उसके परिजन ने ग्राम सभा की सरकारी संपत्ति व जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा किया जा चुका है। कई बार तहसील स्तरीय व जिला स्तरीय अधिकारियों को कब्जा संबंधी शिकायती पत्र सौंपे जा चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसडीएम नितिन तेवतिया ने बताया कि मामले काे संज्ञान में लेते हुए कोतवाली प्रभारी जलेसर व राजस्व टीम को आदेशित किया गया है अवैध कब्जा शीघ्र हटवाया जाएगा साथ की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गांव मकसूदपुर में गाटा संख्या 1015 कब्रिस्तान व गाटा संख्या 1016 पोखर के नाम से दर्ज है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस जमीन पर दीवार लगाकर अवैध कब्जा कर लिया है। जबकि कई बार ग्रामीणों ने कब्रिस्तान व पोखर की जमीन की पैमाइश कराने को लेकर लिखित शिकायती पत्र तहसील समाधान दिवस सहित एसडीएम जलेसर व डीएम एटा को सौंपे जा चुके हैं। 29 जनवरी को एसडीएम नितिन तेवतिया ने तहसीलदार जलेसर को एक सप्ताह के अंदर पैमाइश करा कर कब्रिस्तान व पोखर की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर आदेशित किया जा चुका है लेकिन आदेशों का पालन नहीं हुआ और सोमवार की रात कब्जा कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































