एटा समाचार उत्तर प्रदेश के एटा में थाना अलीगंज क्षेत्र में कायमगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास सोमवार को सड़क पर युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी है। हादसे में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि अन्य हादसों में घायल चार लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अलीगंज थाना प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि 35 साल के युवक का शव कायमगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर तिराहा के पास मिला है। युवक मंदवुद्धि बताया गया जो सड़क पर घूमता रहता था।
किसी वाहन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कुचल गए। इसकी वजह से मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पहचान न होने पर पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा। जबकि अलग-अलग हुए अन्य हादसों में घायल राजेंद्र सिंह निवासी मिर्जापुर सई थाना रिजोर, रुचि पत्नी अवधेश कुमार निवासी किशनपुर थाना निधौली कलां, पुष्पेंद्र निवासी मुबारिक थाना बागवाला और दिनेश चंद्र निवासी मोहल्ला शिवपुरी कोतवाली नगर को मेडिकल कॉलेज में रविवार की देर शाम व रात को भर्ती कराया गया।
कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित पवांस के पास शुक्रवार की रात मिले युवक के शव की सोमवार को भी पहचान नहीं हो सकी। शव मोर्चरी में रखा हुआ है। पुलिस हादसे में ही मौत होने की बात कह रही है और शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि मंगलवार तक पहचान नहीं होती है तो शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































