उत्तर प्रदेश के एटा मे मोटर व्हीकल अधिनियम का उल्लंघन कर लापरवाही से वाहन चलाने वाले 5 चालकों पर कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद जुर्माना लगाया है। अदालत ने चालक योगेश उर्फ बाबा निवासी झकरई थाना अलीगंज के खिलाफ दर्ज मुकदमा की शुक्रवार को सुनवाई की गई, दोषी पाए जाने पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
जब कि सुखवीर सिंह निवासी गुंडेरा थाना राया जिला मुथरा पर 1800 रुपये, चेतन निवासी नगला नत्था थाना गभाना जिला अलीगढ़ पर 1800 रुपये, अमन गुप्ता उर्फ मोहित निवासी विजय नगर कालोनी कोतवाली नगर पर 1800 रुपये और अनमोल निवासी बराखेड़ा थाना मलावन को 2200 रुपये जर्माना व अर्थदंड अदालत में जमा करने के आदेश दिए हैं। एपीओ सैय्यद उमर अली व मुकेश यादव और पैरोकार रजनेश कुमार व सोनू की कड़ी पैरवी के चलते चालकों पर जुर्माना लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे































