एटा समाचार उत्तर प्रदेश के एटा मे दो पक्षो मे विवाद हो गया ओर विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थर लाठी डंडे भी चल गए फिर भी झगड़ा नहीं रुका तो फायरिंग भी हुई इस झगड़े मे दोनों पक्षो के लोग घायल हो गए एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के कस्बा धुमरी में शुक्रवार देर शाम दो वर्गों में संघर्ष हो गया। इसके बाद पथराव और फायरिंग हुई। पथर लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। सिढ़पुरा चौराहा स्थित एक विद्यालय के पाल समाज के छात्र से दो दिन पहले किसी बात पर क्षत्रिय समाज के खिरिया निवासी लड़के के साथ विद्यालय में मारपीट हो गई।
इसकी पंचायत घटना वाले दिन से ही चल रही थी। शुक्रवार देर शाम खिरिया निवासी युवक रिश्ते की बहन को लेकर गांव खजुरा जा रहा था। सिढ़पुरा चौराहा पर उसे अकेला खड़ा देख पाल समाज के लोगों ने पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव खिरिया के क्षत्रिय समाज के तमाम लोग वहां पहुंच गएं। इन्हें देख पाल समाज के नगला भूड़, नगला बलदेव के लोग भी आ गए। पत्थरबाजी के बाद फायरिंग भी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर सभी लोग भाग गए। संजय का पुत्र चेतन पिटाई में घायल हो गया। इसका इलाज आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।
शनिवार को संजय ने नगला बलदेव निवासी वेदराम, धुमरी निवासी रवि पाल, नगला भूड़ निवासी रिंकू, सोनू, उदयवीर, प्रवेश को नामजद कर तहरीर दी। आरोप लगाया कि इन लोगों अपने लाइसेंसी बंदूक व राइफल से जान से मारने की नीयत से फायर किए। मेरे पुत्र को बंदूक व राइफल की बट व नली से मारा। पुलिस का कहना हे कि पुलिस मामले कि जांच कर रही हे


































