कन्नौज न्यूज़ उत्तर प्रदेश के कन्नौज मे आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कन्नौज पधार रहे हे क्योकि अब चुनाव का टाइम आने वाला हे पब्लिक को गुमराह करके वोट तो लेना ही हे जनता को परेशान कर दिया न नौकरी केवल मंहगाई ओर बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं हे शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सवा घंटे तक शहर में रहेंगे। शुरू के 10 मिनट के लिए पूर्व एमएलसी स्व. बनवारी लाल दोहरे के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। इस दौरान वह 351 करोड़ की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला देर रात तक तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। सांसद सुब्रत पाठक के पिता स्व. ओमप्रकाश पाठक की पांचवीं पुण्यतिथि पर होने वाले कन्नौजी माटी वंश समागम कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही हैं। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री यहां एक घंटा 15 मिनट तक रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके हाथों से जिले की कई परियोजनाओं को जनता के सुपुर्द करने की भी तैयारी है। इसी कड़ी में 287 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
इसी के साथ ही 64 करोड़ रुपये की लागत से 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाना है। शुक्रवार की दोपहर बाद कार्यक्रम स्थल पर ही अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था को परखा और कार्यक्रम से जुड़ा ब्रीफ दिया। कानपुर जोन के आईजी जोगेंद्र कुमार के साथ डीएम शुभ्रांत शुक्ला, एसपी अमित कुमार आनंद ने कार्यक्रम के दौरान लगाए गए है। सभी पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
इस तरह है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
-दोपहर 12:25 बजे बोर्डिंग ग्राउंड पर बने हेलीपैड पर हेलीकाॅप्टर उतरेगा
-दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री पूर्व एमएलसी बनवारी लाल दोहरे के आवास के लिए रवाना होंगे
-दोपहर 12:40 तक पूर्व एमलएसी के यहां रहेंगे
-दोपहर 12:45 बजे बोर्डिंग ग्राउंड वापस आएंगे
-दोपहर 12:30 बजे मंच पर पहुंचेंगे
-दोपहर 01:30 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे
-दोपहर 01:35 बजे मंच से हेलीपैड पहुंचेंगे
-दोपहर 01:40 बजे हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा


































