चित्रकूट समाचार उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मे एमपी की सीमा में मझगवां थाना क्षेत्र के चित्रकूट-सतना मार्ग पर देवला मोड़ के पास ट्रक से टक्कर होने से बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई। मृतक चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना अंतर्गत पाटिन गांव निवासी हैं। घटना की जानकारी होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चित्रकूट जिले के पाटिन गांव निवासी दीपक यादव (35) पुत्र राजा यादव अपनी पत्नी खुशबू (34)के साथ अपनी ससुराल सिंहपुर गांव गए थे,
जो बाइक से अपने गांव पाटिन मे बुधवार की दोपहर को आ रहे थे। चित्रकूट9सतना मार्ग के देवला मोड़ के पास बाइक में ट्रक की टक्कर लग गई। इससे बाइक सवार दीपक की मौत घटनास्थल पर हो गई। अस्पताल ले जाते समय पत्नी खुशबू की भी मौत हो गई। मझगवां थानाध्यक्ष आशीष धुर्वे ने बताया कि बाइक के ओवर ट्रक कर आगे निकल रही थी। इससे यह दुर्घटना होने से पति व पत्नी की मौत हो गई । बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































