चित्रकूट न्यूज़ उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मे एयरपोर्ट बनने जा रहा हे योगी सरकार ने 2024 का बजट पेश किया हे उसके बाद ही सुनने मे आया हे चित्रकूट मे जल्द ही उड़ाने भरी जाएगी धर्मनगरी चित्रकूट की अब काया बदलेगी प्रदेश सरकार ने बजट में देवांगना एयरपोर्ट जल्द चालू कराने सहित धर्मनगरी के विकास कराने की बात कही है। इससे स्थानीय निवासियों में खुशी है। उम्मीद है कि दो माह में धर्मनगरी से हवाई जहाज उड़ने लगेंगे। 146 करोड़ की लागत से देवांगना में एयरपोर्ट बनकर तैयार है। इसको रीजनल कनेक्टिव योजना के तहत बनाया गया है।
चित्रकूट एयरपोर्ट से प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर सहित खजुराहो के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेंगे। इससे चित्रकूट तीर्थ स्थल में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक विकास होगा। बजट में 89.52 लाख से रामघाट के गेट का निर्माण, 401.97 लाख से परिक्रमा मार्ग का विकास, वाल्मीकि आश्रम विकास के लिए दस करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस पर महंत दिव्य जीवन दास, सीताशरण महराज, रामहृदय दास सहित स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई है। कहा कि धर्मनगरी के विकास से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
बजट पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताई है। अधिवक्ता रामकृष्ण, श्याम सिंह, प्रखर पटेल व हरिओम ने कहा कि बजट में योगी सरकार ने अधिवक्ता सामाजिक निधि योजना से अधिवक्ता की मृत्यु पर सहायता राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। इससे अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी। अधिवक्ता छोटेलाल, रामचरन का कहना है कि युवा अधिवक्ताओं के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। इससे निराशा हुई है।

































