चित्रकूट न्यूज़ उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मे चुनाव पास आते ही वोट बढ़ाने व काटने का काम शुरू हो चुका हे बीएलओ पीठसिंह अधिकारियों का काम अब सनडे को भी हो रहा हे चित्रकूट। बूथों की भौगोलिक स्थिति को भलीभांति अधिकारी समझ लें। मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करें। समय-समय पर उच्चाधिकारियों को कार्य का अपडेट देते रहें। यह बात जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग संबंधी बैठक के दौरान कही।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक हुई। कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी प्रत्येक बूथ व मजरे पर जाकर व्यवस्था को देखकर चेक लिस्ट पर रिपोर्ट भेजें। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की भी जानकारी कर ली जाए। एसपी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि चुनाव के दौरान निरुद्ध लोगों के बारे में रजिस्टरों का अवलोकन थाने जाकर अवश्य करें। ताकि आपको संबंधित मतदान केंद्रों के अंतर्गत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो सके

































