चित्रकूट समाचार उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मे बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में शौचक्रिया को निकले किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जांच-पड़ताल की दिनदहाड़े हत्या की ये वारदात बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के शीतलपुर तरौंहा गांव में मंगलवार की सुबह हुई। मृतक के पुत्र फार्मेसिस्ट राम किशोर ने बताया कि पिता लालजी वर्मा (62) गांव में पत्नी के साथ रहते थे। सुबह शौचक्रिया के लिए निकले थे। जहां अज्ञात लोगों ने सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। सिर के अलावा हाथ व पैर में भी चोट के निशान हैं। चाचा मिठाई लाल को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दिया।
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी अरुण कुमार सिंह ने जांच पड़ताल कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो पुत्र, दो पुत्रियां हैं। पत्नी चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गई है। उधर, गांव के लोगों का कहना है कि किसान लालजी वर्मा बेहद मिलनसार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































