उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मौसम में बदलाव के चलते सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से हल्की हल्की ठंड हवाएं भी चलती रहीं। दिनभर धूप नहीं निकली। प्रगतिशील किसान योगेश जैन बतायाकि रबी की फसल में किसान गेहूं, चना, मसूर की फसल लगाता है।
जिसमें गेहूं की बुआई भी शुरू कर दिया है। जिसके लिए खेतों में नमी होना जरूरी है। यदि बारिश हो गई तो किसानों के लिए फायदेमंद मौसम रहेगा। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश 28- 29 को हो सकती है। इससे रबी की फसल के लिए फायदा होगा।

































