चित्रकूट न्यूज़ उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मे गुरुवार की रात खुशबू पुत्री सुंदरलाल, हरिशचंद्र पुत्र फूलचंद्र व दशरथ झब्बू सोनकर की सदर कोतवाली अंतर्गत हाईवे पर ब्यूर के पास कार की टक्कर से मौत हो गई थी। खुशबू की शादी के लिए लड़का देखने उसे लेकर दोनों भाई कर्वी लाए थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद एक ही वाहन में तीनों के शव जैसे ही शाम को गांव पहुंचे तो इन्हें देखने के लिए पूरा गांव आ गया।
तीनों की मां भाई बहनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। चचेरे भाई व बहन की मौत के बाद पूरे गांव में शोक है। मृतक खुशबू के पिता सुंदरलाल ने कहा कि पहले मना किया था कि बाइक से लड़की को न भेजो, लेकिन मेरी बात कोई नहीं मानता। कहा कि तीनों एक साथ गांव घर से गए लेकिन तीनों के एक साथ शव गांव लौटे और एक साथ ही तीनों का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































