Bhagalpur News रिपोर्टर के अनुसार बिहार के राज्य के भागलपुर जिले के शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले चरण के सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया। बिहार लोक सेवा आयोग अपने वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया है। शनिवार को ही बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने इस रिजल्ट के जारी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि टीआरई (TRE) 1.0 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट (अनुपूरक परिणाम) आयोग की ओर वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए भेज दिए गया है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई भी दी है। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से आयोग को 4797 रिक्ति पदों की जानकारी दी गई। इसको देखते हुए आयोग ने सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि अनुपब्धता के का कक्षा 9 और 10 के लिए अंग्रेजी विषय के लिए 926 सीट, विज्ञान विषय के लिए 681 सीट, 11-12 कक्षा के लिए 223 सीट और अन्य 194 सीट खाली रह गई। शेष 2773 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा रहा है। हालांकि बीपीएससी की ओर से पहले बताया गया था कि पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया के बाद कुल 4797 सीट खाली रह गए हैं। शिक्षा विभाग के इसी ब्यौरे का इंतजार बीपीएससी के अधिकारी कर रहे थे। शिक्षा विभाग सूत्रों का कहना है कि पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया में 4700 पद खाली रह गए। वैसे अभ्यर्थी जिनका एक से अधिक लेवल की परीक्षा में रिजल्ट आया था। यानी एक अभ्यर्थी जिनका प्राथमिक और माध्यमिक या उच्च माध्यमिक में रिजल्ट आ गया था।
नियमानुसार यह अभ्यर्थी किसी एक स्तर के स्कूल में ही योगदान कर सकते थे। इसलिए पद खाली रह गए। बता दें कि करीब 8 लाख अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से एक लाख 20 हजार 336 अभ्यर्थियों का रिजल्ट दिया गया था। बता दें कि शिक्षक अभ्यर्थी लगातार सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों ने तो आंदोलन तक कर दिया था। इसके बाद बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की बात कही थी।
बुधवार को भी अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय के बाहर पहुंच थे और जमकर प्रदर्शन किया था।बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 1.0 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट (अनुपूरक परिणाम) जारी कर दिया है। इस खबर में आप यह परिणाम देख सकते हैं। आयोग के अध्यक्ष ने आज ही इसके अपलोड होने की जानकारी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही हे
































