उत्तर प्रदेश के कानपुर में भाजपा पार्षद के सामने ही उसके एक गुर्गे द्वारा अधेड़ को थप्पड़ मारते, अभद्रता करते वीडियो रविवार को वायरल हुआ। वहीं, पुलिस के अनुसार प्रकरण में कोई शिकायत नहीं आई है। वीडियो तीन सेकेंड 41 सेकेंड का है। इसमें सनिगवां के भाजपा पार्षद कार से अपने दो गुर्गों के साथ आते नजर आए। एक अधेड़ और युवक से अभद्रता करते हैं। पार्षद का एक गुर्गा अधेड़ को थप्पड़ मारता है। पूरे वीडियो में पार्षद अधेड़ से अभद्रता करते नजर आ रहा है। उसके साथी भी गाली-गलौज कर रहे हैं। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि कोई शिकायत मिलती है, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

































