गया समाचार बिहार के गया में जिले के महकार थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने सोमवार की देर रात घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना के बाद मंगलवार की सुबह महकार थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि डकैतों ने हथियार के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। लुटेरे घर में रखे गहना-जेवर समेत हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, बीती रात महकार थाना क्षेत्र के कुड़वा बाजार में सुबोध कुमार नामक दुकानदार के घर-दुकान में डकैती हो गई।
चोर घर में पीछे की ओर से सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे थे। लगभग आधा दर्जन से अधिक अपराधी हथियारों से लैस थे। बताया गया है कि लुटेरों ने पूरे परिवार को बांध कर करीब पांच लाख से ज्यादा कीमत के जेवरात और नकदी लूट कर फरार हो गए।वहीं, डकैती की घटना के बाद गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुड़वा गांव के आसपास अवैध शराब का धंधा होता है। उसकी वजह से आए दिन शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। लोग उक्त घटना में भी अवैध शराब कारोबारी का भी हाथ होने से इनकार नहीं कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस डकैती की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, डकैती की वारदात के समय चोरों ने घर में दो बच्चों, पति-पत्नी और बूढ़ी मां को रस्सियों से बांध दिया। फिर वे घंटों तक बेफिक्र होकर लूटपाट करते रहे। हालांकि पुलिस अब डॉग स्क्वाड बुला कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































