पटना समाचार बिहार के पटना जिले में गया में खिजरसराय बायपास रोड स्थित दो दुकानों से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये नकदी और वहां रखे कीमती सामान को चोरी लिया। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जो खिजरसराय थाने से महज आधा किलोमीटर मीटर की दूरी पर घटी है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस सिर्फ गिट्टी लदे वाहनों को पकड़ने-छोड़ने में लगी रहती है। अपराध नियंत्रण पर पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। अगर ऐसा होता तो डीएसपी ऑफिस और अनुमंडल मुख्यालय से इतनी कम दूरी पर चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर भागने में कामयाब नहीं हो पाते।
मामले में थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, खिजरसराय बायपास स्थित मेसर्स रामेश्वरी इंटरप्राइजेज से चोरों ने डेढ़ लाख नकदी चोरी कर ली। दुकान के प्रोपराइटर शनि ज्वाला ने बताया कि चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा। चोर दुकान में गणेश और लक्ष्मी जी के पास रखे हुए 11 चांदी के सिक्के भी लेकर चलते बने। वहीं, बाना गांव निवासी विनय सिंह के किसान ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान से 50 हजार रुपये मूल्य का मोबिल और अन्य सामान की भी चोरी हुई है। दोनों दुकानें आसपास ही हैं।


































