पटना समाचार बिहार के पटना में राजधानी पटना में गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मेडिकल की तैयारी करती थी। घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र की उत्तरी आनंदपुरी की है। मृतका शिवांगी सिंह थी जो छपरा की रहने वाली थी। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली कि उत्तरी आनंदपुरी में गुरुवार रात गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल की तैयारी कर रही एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने वहां रह रही अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की।
छात्राओं ने बताया कि शिवांगी एक साल से पटना में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस का कहना है कि शिवांगी जिस कमरे में रहती थी उसके साथ एक अन्य लड़की भी उसके साथ रहती है। गुरूवार की शाम में शिवांगी के परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किये, लेकिन शिवांगी ने कॉल रिसीव नहीं किया। फिर उसके परिजनों ने शिवांगी के रूममेट को फोन किया और शिवांगी के कॉल रिसीव नहीं करने की वजह पूछा। रूममेट का कहना है कि जिस समय मुझे कॉल आया था उस समय मैं कमरे में नहीं। जब कमरे में आई तो दरवाजा अंदर से बंद था।
काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ दिया गया। दरवाजा टूटते ही जैसे लोग अंदर घुसे, तो देखा कि शिवांगी सिंह फंदे से लटकी थी। एसकेपुरी थाना की पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है।थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस शिवांगी के मोबाइल को खंगाल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































