उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना क्षेत्र के रुरुगंज। कुदरकोट क्षेत्र के गांव कुंअरपुर में घर से कुछ दूर फंदे पर लटके मिले युवक का 22 घंटे बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया कुंअरपुर निवासी मुरारी लाल का पुत्र शेखर (25) बुधवार की शाम अपने कमरे में सोने चला गया था। कमरे में शेखर के नजर न आने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी गांव के बच्चों ने आम के पेड़ से शेखर का शव फंदे पर लटका देखा था। बच्चों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। शेखर के नशे का आदी होने की बात सामने आई थी। वहीं गांव की ही एक महिला से संबंध होने की बात भी परिजन कह रहे थे।परिजनों ने महिला पर कई आरोप भी लगाए थे। गुरुवार को तीन बजे शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया तो परिजनों ने महिला की गिरफ्तारी की मांग कर दी थी।
यहां तक कि मृतक के भाई रुकुमकेश व अन्य परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।जानकारी मिलते हैं सीओ पी पुनीत कुमार समेत सर्किल के कई थानों का फोर्स गांव पहुंच गया था। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कुदरकोट थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि परिजन गांव की एक महिला पर जबरन आरोप लगा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































