उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना बेला थाना क्षेत्र के एक गांव ककरहिया निवासी संतराम की पुत्री पूनम (22) का शव शनिवार सुबह आठ बजे के करीब कमरे में कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मां उर्मिला शव फंदे पर देख चीखने लगीं। परिजनों ने उसके जीवित होने की उम्मीद पर शव को फंदे से उतार लिया। उर्मिला ने बताया कि पूनम की शादी दिबियापुर के बहादुरपुर निवासी युवक के साथ तय हुई थी। 27 जनवरी को गोदभराई समेत कुछ रस्में भी हो चुकी थीं। शादी 28 मई को दिबियापुर के एक गेस्ट हाउस में होनी थी।
परिजनों का आरोप है कि शादी की तारीख करीब आने पर लड़के पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे बेटी तनाव में रहती थी। बिधूना। बेला थाना के ककरहिया में गोद भराई के बाद शादी टूट जाने पर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। प्रभारी थानाध्यक्ष मूलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। परिजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































