उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी योगेंद्र पाल (19) पुत्र बृजेंद्र पाल मंगलवार को दिन में लगभग 11ः30 बजे गांव स्थित अपने खेत को ट्रैक्टर से जोत रहा था। तभी उसके ट्रैक्टर में लगा हल पड़ोस के खेत में लगे तार से छू गया। इससे करंट ट्रैक्टर में उतर आया। वहीं, ट्रैक्टर चला रहा योगेंद्र उसकी चपेट में आकर झुलस गया। खेत पर किसी और व्यक्ति के न होने से किसी को भी इसकी जानकारी नहीं हो सकी। उधर, काफी देर तक युवक घर नहीं लौटा तो मौके पर पहुंचे पिता ने जैसे ही ट्रैक्टर को हाथ लगाया, वह छिटककर दूर जा गिरे। तब उन्हें हादसे की जानकारी हो सकी।
काफी देर तक बेटे के घर न पहुंचने से पिता बृजेंद्र पाल उसे देखने खेत पर पहुंचे तो पुत्र को ट्रैक्टर पर बेहोशी की हालत में बैठा देख उनके होश उड़ गए। जैसे ही उन्होंने ट्रैक्टर को हाथ लगाया। वह भी करंट के झटके से दूर जा गिरे। उनका शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह से ट्रैक्टर को तारों से अलग कर युवक को जिला संयुक्त अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक गांव में खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर चालक को करंट लग गया। करंट पड़ोस के खेत में खींचे गए तार में छूने से लगा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































