उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने पार्टी के विकास को ही मूल आधार बताया है पार्टी की ताकत पार्टी से जुड़े लोग व् उनके कार्य से होती है अजीतमल। सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत अजीतमल ब्लॉक सभागार में भाजपा का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, भाजपा का चुनावी संगठन विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा की ओर से लाए गए परिवर्तन पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है।
पार्टी ने फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम किया है।जिला प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। प्रदेश और देश में पार्टी विकास का नया इतिहास लिख रही है। विपक्ष विकास को देखने में असमर्थ है, जबकि आम जनता पार्टी के विकास कार्यों की सराहना कर रही है। बीजेपी ने प्रदेश में काम तो बहुत ही अच्छा किया है इसीलिए लोग बीजेपी को वोट करते है विकास तो हुआ है हर वर्ग के लोगो को लाभ भी मिला है

































